राष्ट्रीय

6 साल की बच्ची का रेप और मर्डर, पुलिस ने दिहाड़ी मजदूर को किया गिरफ्तार

6 साल की बच्ची का रेप और मर्डर, पुलिस ने दिहाड़ी मजदूर को किया गिरफ्तार

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से अपराध का ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपकी रूह कांप उठेगी। बेंगलुरु के आरएम नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत एक 6 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। और दुख की बात ये है कि दुष्कर्म के बाद नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या भी कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए रेप और हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दिहाड़ी मजदूरी करता है आरोपी
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु में एक 6 साल की बच्ची का रेप करके मर्डर कर देने की घटना सामने आई है। पुलिस ने अपराधी को अरेस्ट कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है और वह बिहार का रहने वाला है।

इस घटना को लेकर पुलिस उपायुक्त, पूर्वी डिवीजन, बेंगलुरु सिटी जानकारी सामने रखी है। उन्होंने बताया- बिहार के अभिषेक कुमार नामक एक मजदूर द्वारा आरएम नगर पुलिस स्टेशन सीमा के तहत एक 6 वर्षीय लडक़ी का यौन उत्पीडऩ किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सामने आई घटना की जानकारी
पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने बताया है कि पीडि़ता के माता-पिता कहीं गए हुए थे। इस दौरान आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर एक सुनसान जगह पर ले गया और इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। आरोपी ने बच्ची से दुष्कर्म किया और बाद में बच्ची की मौत हो गई। जब लोगों को इस घटना के बारे में पता लगा तो उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button