छत्तीसगढ़

भाजपा का दावा झूठा पंचायत चुनावों के पहले चरण में कांग्रेस को भाजपा से बढ़त : सुशील आनंद शुक्ला

भाजपा का दावा झूठा पंचायत चुनावों के पहले चरण में कांग्रेस को भाजपा से बढ़त : सुशील आनंद शुक्ला

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने दावा किया कि प्रदेश भर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के प्रथम चरण में कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत के सदस्य अधिक संख्या में चुनाव जीत कर आये है। पूरे प्रदेश के जिला पंचायतों में प्रथम चरण के 149 क्षेत्रों में कांग्रेस के 78 समर्थित चुनाव जीत कर आये है। 69 कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार तथा 9 कांग्रेस समर्थित है, जबकि भाजपा के मात्र 66 सदस्य ही चुनाव जीत पाये है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा झूठा दावा कर रही है कि पंचायतों में उसके ज्यादा लोग चुनाव जीतकर आये है, जबकि हकीकत यह है पंचायत चुनाव में कांग्रेस को भाजपा से बढ़त मिली हुई है। कांग्रेस के प्रथम चरण में भाजपा से 12 सदस्य ज्यादा चुनाव जीते है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पंच, सरपंचों और जनपदों में भी कांग्रेस समर्थित अधिक लोग चुनाव जीतकर आये है। प्रदेश भर में प्रथम चरण में 3605 सरपंचों में 2100 से अधिक सरपंच कांग्रेस समर्थित चुनाव जीते है। जनपद पंचायतों में भी 911 में से 600 से अधिक जनपद सदस्य कांग्रेस के चुनाव जीते है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पंचायत चुनाव ईवीएम से नहीं हुआ बैलेट पेपर से हुआ। अत: भाजपा यहां बेईमानी नहीं कर पायी। उसे मुंह की खानी पड़ी। देश में जो भी चुनाव बैलेट से होगा भाजपा की उसमें हार तय है। पत्रकार वार्ता में प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू, महेन्द्र छाबड़ा, अजय साहू, मणी वैष्णव, सोमेन चटर्जी, परवेज अहमद उपस्थित थे।

Author Desk

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button