छत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत दर्री को मिला युवा सरपंच

हिमांशु शेखर साहू  एक सिविल इंजीनियर भी हैं 

धमतरी (प्रखर) त्रि स्तरीय चुनाव 2025 प्रथम चरण के प्रचार प्रसार के बाद 17 फरवरी को ग्राम दर्री में शांति पूर्ण मतदान के पश्चात मतों  की गिनती के बाद  हिमांशु शेखर साहू को जीत प्राप्त हुई हिमांशु शेखर साहू  142 मतों से बढ़त कर ग्राम में नवनिर्वाचित युवा सरपंच चुने गए हिमांशु शेखर साहू  एक सिविल इंजीनियर भी हैं  विजयी घोषित के बाद हिमांशु शेखर साहू ने जीत का श्रेय सभी मतदाताओं एवं अपने कार्यकताओं को दिया  हिमांशु शेखर साहू ने ग्राम के विकास के लिए सभी एक साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया  हिमांशु शेखर साहू ने बताया कि पूर्व  सरपंच श्रीमती गीतेश्वरी साहु  जी के प्रयास से बहुत  विकास के कार्य किए है! अब उसी क्रम को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा  ,
युवाओं एवं निर्वाचित पंच के साथ साथ ग्राम विकास समिति के सहयोग से   नई योजनाएं बना कर गांव में जो भी समस्या है उसको निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा . *सुग्घर एवं स्वच्छ दर्री* के  निर्माण की ओर अग्रसर होंगे

Author Desk

Related Articles

Back to top button