
रायपुर। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के द्वारा कका को खा खा कहने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सम्मान से, प्यार से कका पुकारती है और छत्तीसगढ़ की संस्कृति में कका का जो रिश्ता होता है अटूट होता है। प्यार, विश्वास, स्नेह, दोस्त और पालक का रिश्ता होता है। गिरिराज सिंह ने कका नहीं छत्तीसगढ़ का माखौल उड़ाया है। भाजपा लगातार छत्तीसगढ़ संस्कृति का अपमान कर रही। नितिन नबीन ने छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान किया था, गिरिराज ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति का। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को कका शब्द का मतलब नहीं मालूम है। प्रदेश के 2 करोड़ 80 लाख जनता का अपमान किया है। भाजपा को गिरिराज सिंह के इस हरकत के लिए माफी मांगनी चाहिए।
धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव से पूछा क्या भाजपा के केंद्रीय नेताओ को छत्तीसगढ़ियो का अपमान करने बुलाते हैं? आखिर भाजपा को छत्तीसगढ़ियों से इतनी नफरत क्यों है? जब भाजपा के केंद्रीय नेता छत्तीसगढ़ियों को अपमानित करते हैं तो अरुण साव को पीड़ा क्यों नहीं होती?
धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की जन कल्याणकारी कामों के आगे भाजपा के पास मुद्दा नहीं है। भाजपा जनाधार खो चुकी है इसलिए भाजपा के नेता छत्तीसगढ़ आकर छत्तीसगढ़िया को गाली देते हैं, अपमानित करते हैं।