छत्तीसगढ़

थाना अर्जुनी एवं सायबर टीम द्वारा श्यामतराई सब्जी मंडी के बंद दुकानों में हुई चोरी के मामले का चंद घंटे में किया खुलासा

धमतरी — 08 जून के बिती रात्रि को श्याम तराई के पास सब्जी मंडी के दुकानों में हुई चोरी के मामले में दुकानदारों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई की दुकान के शटर में एक तरफ ताला लगाये थे और दुसरे तरफ ताला नहीं लगा था उसी तरफ से शटर उठा कर घुस कर गल्ले में रखे चिल्हर पैसों की चोरी कर ले गए हैं,अलग-अलग दुकान से लगभग 21300/- कि चोरी कर अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना अर्जुनी एवं सायबर की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आस पास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया एवं आस पास से पूछताछ एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही दो विधि से संघर्षरत बालक से पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया
विधि से संघर्षरत दो दोस्त जिनके पास खर्च के लिए पैसा नहीं होने से श्याम तराई मंडी तरफ के चोरी करने गये थे, दोनों श्याम तराई सब्जी मंडी में बने काम्पलेक्स दुकानों के शटर के एक तरफ को उठाकर दोनों ने अंदर घुसकर दुकानों के अन्दर के दराज को पेचकस से तोड़ कर दराज में रखे 2-5 रुपये एवं सिक्कों की चोरी किये थे,जिसको दोनों ने आपस में बांट लिया था।
पुलिस द्वारा दोनों विधि से संघर्षरत बालकों से 11000/- रूपये एवं,एक CCTV का कैमरा,एक नग सब्जी कैरेट बरामद किया गया है।
दोनों विधि से संघर्षरत बालकों से आगे पूछताछ कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button