छत्तीसगढ़

बड़ी खबर : एनकाउंटर में मारा गया गैंगस्टर अमन साहू, पुलिस पर फायरिंग कर हो रहा था फरार

बड़ी खबर : एनकाउंटर में मारा गया गैंगस्टर अमन साहू, पुलिस पर फायरिंग कर हो रहा था फरार

रायपुर/रांची। झारखंड पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को मुठभेड़ में मार गिराया है। एनकाउंटर आज मंगलवार की सुबह पलामू में हुआ है। जब अमन साहू को रांची पुलिस की टीम रायपुर से पूछताछ के लिए रिमांड पर रांची ला रही थी। इसी दौरान पुलिस की गाड़ी पलामू में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तभी अमन साहू पुलिस का हथियार छीनकर भागने लगा। पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की टीम ने उसे एनकाउंटर में मार गिराया।

Author Desk

Related Articles

Back to top button