छत्तीसगढ़

चेकिंग के दौरान कार से 4 करोड़ से अधिक नगद बरामद, रायपुर से मुंबई ले जा रहे थे रकम

चेकिंग के दौरान कार से 4 करोड़ से अधिक नगद बरामद, रायपुर से मुंबई ले जा रहे थे रकम

रायपुर। राजधानी में चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग प्वाइंट पर चेकिंग के दौरान इनोवा कार से करीब साढ़े 4 करोड़ रुपए नगद बरामद किया है। नगद के साथ पुलिस ने 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है, जिससे पैसे के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पूरा मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक व्हाइट इनोवा 23 बीएच 8886 जे रायपुर से करीबन साढ़े चार करोड़ रुपए नगद लेकर महाराष्ट्र मुंबई के लिए रवाना हुई थी। इनोवा कार के अंदर अलग से डेक बनाकर नगद रकम को छुपाया गया था। इस रकम को हवाला का बताया जा रहा है।

पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आमानाका में चेकिंग पॉइंट बनाकर आरोपियों को धर दबोचा। जानकारी के मुताबिक कार में ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति सवार था। जिसने पूछताछ में बताया की पैसे के संबंध में उसे कोई जानकारी नहीं है। नागपुर के पास से उन्हें गाड़ी को बदलने के लिए कहा गया था। इस मामले आजाद चौक सब डिवीजन सीएसपी आईपीएस अमन झा ने बताया की बड़ी मात्रा में नगद रकम बरामद किया गया है। कार चालक और उसके सहयोगी ने रकम की कोई जानकारी नहीं दी है। फिलहाल जब्ती की कार्रवाई कर आगे जांच की जा रही है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button