छत्तीसगढ़

रायपुर नगर निगम एमआईसी की घोषणा, दीपक जायसवाल को लोक कर्म की जिम्मेदारी

रायपुर नगर निगम एमआईसी की घोषणा, दीपक जायसवाल को लोक कर्म की जिम्मेदारी

रायपुर। रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने आज नगर निगम मुख्यालय के प्रथम तल पर स्थित महापौर कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान उन्होंने नगर निगम की मेयर इन काउंसिल के सदस्यों की सूची जारी की।
महापौर मीनल चौबे ने कहा, मेयर इन काउंसिल में 14 सदस्य शामिल किए गए हैं इनमे दीपक जायसवाल को लोक कर्म विभाग, डॉ अनामिका सिंह को सामान्य प्रशासन, मनोज वर्मा को नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा, अवतार बगल को राजस्व, संतोष साहू को जल कार्य विभाग, गायत्री चन्द्राकार को लोक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग, सुमन अशोक पांडे को विद्युत एवं अभियांत्रिकी, महेंद्र खोडियार को वित्त लेखा अंकीक्षण विभाग, खेम कुमार सेन को शहरी गरीबी उपशमन एवं समाज कल्याण विभाग, सरिता दुबे को महिला बाल विकास, संजना हियाल को अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग, अमर गिदवानी को संस्कृति विभाग, नंद किशोर साहू को खेल कूद युवा कल्याण और भोला साहू को पर्यावरण उद्यानिक विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button