छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ दौरे पर : विधानसभा के रजत जयंती समारोह में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ दौरे पर : विधानसभा के रजत जयंती समारोह में होंगी शामिल

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 24 मार्च को छत्तीसगढ़ पास पर रहेंगी। वे सुबह दस बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक रायपुर में रह सकती हैं। एक दिवसीय प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगी।

बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू एयर फोर्स के प्लेन से सुबह 10.35 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचेंगी और फिर यहां से सीधे छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए रवाना होंगी। सवा 11 बजे से छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगी। वे विधानसभा में विधायकों और मंत्रियों को संबोधित करेंगी। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित विधानसभा के सदस्य उपस्थित रहेंगे।

इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू 25 और 26 अक्टूबर 2024 को रायपुर आई थीं। 25 अक्टूबर को रायपुर एम्स और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी एनआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई थीं। 26 अक्टूबर को रायपुर के जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद भिलाई के आईआईटी के दीक्षांत समारोह में शिरकत की थीं।

बता दें कि सुबह 10 से 1 बजे के बीच फ्लाइट से जाने वाले यात्रीगण एयरपोर्ट टर्निंग से बटालियन होते ओल्ड टर्मिनल का उपयोग कर सकते हैं। एयरपोर्ट एवं विधानसभा से मन्दिरहसोद और नव रायपुर अटल नगर की ओर जाने वाले कुछ समय एक्स्ट्रा लेकर निकल सकते हैं। साथ ही विधानसभा से मन्दिर हसोद नवा रायपुर अटल नगर जाने वाले विधानसभा चौक से शहर की ओर जाने वाले मार्ग का उपयोग करें। राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान रिंग रोड नंबर तीन के दोनों और रोका जायेगा।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button