छत्तीसगढ़

राजधानी में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े चलाई गोली, पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही

रायपुर। राजधानी के पंडरी थाना इलाके में दिनदहाड़े गोली चलने का मामला सामने आया है। बेखौफ बदमाशों ने करिज्मा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 502 के बाहर फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद से अपार्टमेंट के लोगों में दहशत का माहौल है। घर के मालिक की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
बताया जा रहा है कि घर के मालिक विजय शेखर पांडे ने पंडरी थाना में इसकी शिकायत की है। उन्‍होंने बताया कि हमारे घर पर बाहर से किसी ने गोली चलाई है। इस फायरिंग में खिड़की का कांच टूट गया। इसके बाद पंडरी थाना की पुलिस और एफएसएल के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस अपार्टमेंट परिसर में लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है, जिससे फायरिंग करने वालों का पता चल सके। फिलहाल पुलिस घर के मालिक विजय शेखर पांडे से भी इस घटना को लेकर पूछताछ कर रही है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button