विंध्यवासिनी वार्ड में सक्षम आंगनबाड़ी का शुभारंभ, पार्षद अखिलेश सोनकर ने किया उद्घाटन
बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास को मिलेगा बढ़ावा
विंध्यवासिनी वार्ड में सक्षम आंगनबाड़ी का शुभारंभ, पार्षद अखिलेश सोनकर ने किया उद्घाटन
बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास को मिलेगा बढ़ावा
धमतरी। विंध्यवासिनी वार्ड में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में सक्षम आंगनबाड़ी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद अखिलेश सोनकर ने विधिवत शुभारंभ कर इस पहल की शुरुआत की।
इस अवसर पर पार्षद अखिलेश सोनकर ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। सक्षम आंगनबाड़ी के माध्यम से बच्चों को बेहतर पोषण, स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं, खेल-खेल में शिक्षा तथा गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। आंगनबाड़ी केंद्रों को सुविधायुक्त एवं व्यवस्थित बनाना समय की आवश्यकता है।



