छत्तीसगढ़

प्रभु श्रीराम ने रावण के साथ जो किया वैसा ही अब सरकार नक्सलियों के साथ कर रही : सिंहदेव

प्रभु श्रीराम ने रावण के साथ जो किया वैसा ही अब सरकार नक्सलियों के साथ कर रही : सिंहदेव

रायपुर। नक्सलियों के खात्मे और नक्सलियों के खिलाफ सरकार की नीति पर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने सरकार की तुलना भगवान राम से कर दी और नक्सलियों को रावण बताते हुए कहा कि, प्रभु श्रीराम ने रावण के साथ जो किया वैसा ही अब सरकार नक्सलियों के साथ कर रही है। उन्होंने कहा कि, प्रभु श्रीराम ने रावण के साथ जो किया वैसा ही अब सरकार नक्सलियों के साथ कर रही है। श्रीराम ने रावण को पहले शांति संदेश भेजा होगा कि शांति का रास्ता अपनवो मुख्य धारा से जुड़ो लेकिन रावण ने राम की बात नहीं सुनी तो श्रीराम ने रावण के वध के लिए शस्त्र उठाया। यही अब नक्सलियों के खिलाफ भी हो रहा है। सरकार ने पहले नक्सलियों के साथ शान्ति से वार्ता करने का प्रयास किया, मुख्यधारा से जोडऩे का भी प्रयास किया। लेकिन नक्सली नही मानें। ऐसे में अब नक्सलियों को हथियार का जवाब हथियार से देना पड़ रहा है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button