छत्तीसगढ़

लोहरसी स्कूल में हुआ जादुई पिटारा का विमोचन

शासकीय प्राथमिक शाला लोहरसी में अंगना म शिक्षा पढ़ाई तिहार का आयोजन

धमतरी (प्रखर) शासकीय प्राथमिक शाला लोहरसी में अंगना म शिक्षा पढ़ाई तिहार का आयोजन किया गया शासन की योजना अनुसार 25 अप्रैल को समस्त प्राथमिक शाला में पढ़ई तिहार का आयोजन किया गया इसी परिपेक्ष्य में शासकीय प्राथमिक शाला लोहरसी में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।आयोजन बालवाड़ी में अध्ययनरत बच्चों को प्राथमिक शाला में कक्षा पहली में प्रवेश के पूर्व किया जाता है जिसमें माता का पूर्ण सहयोग अपने बच्चों के प्रति होता है वह अपने व्यस्ततम समय में अपने कार्य संपादन करते हुए भोजन बनाते समय और अन्य गृह कार्य करते समय कैसे पढ़ाई के क्षेत्र में अपने बच्चों का सहयोग कर सकते हैं । कैसे उनको अक्षर ज्ञान, अंक ज्ञान कहानी के माध्यम से पढ़ाई के प्रति रुचि जागृत कर सकते हैं यह सब अंगना म शिक्षा के माध्यम से माता को प्रशिक्षित किया जाता है। साथ ही जिन माताओ की रुचि बच्चों के साथ-साथ विद्यालय गतिविधियों में ज्यादा होती है उनको प्रोत्साहित करने के लिए स्मार्ट माता बनाकर सम्मानित किया जाता है। जिसके अंतर्गत श्रीमती सोहगिया साहू को स्मार्ट माता बनाया गया ।वही कार्यक्रम में उपस्थित संकुल केंद्र मुजगहन के समन्वयक डी के अग्रवाल ने कहा कि आप लोग जो इस कार्यक्रम के माध्यम से सीख कर जा रहे हैं वह बच्चों पर जरूर लागू करेंगे इसी अवसर पर जादुई पिटारा का भी विमोचन उपाध्यक्ष तोरण लाल साहू भूतपूर्व अध्यक्ष देवलाल देवांगन के कर कमल से संपन्न हुआ ।जिसमें बच्चों और शिक्षकों के द्वारा बनाई गई विभिन्न टीएम का प्रदर्शन किया गया जिसे सभी उपस्थित पालकों ने सराहा प्रधान पाठक सलिन्द्री साहू ने बताया कार्यक्रम में माता की उपस्थिति बढ़ चढ़कर रही वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन रत्ना पाँवरिया, वीणाध्रुव, किरण सिंहा ने किया।

Author Desk

Related Articles

Back to top button