राष्ट्रीय

पाकिस्तान के खिलाफ सबूत मिला, पाक सेना का पैरा कमांडो निकला नरसंहार में शामिल आतंकी

पाकिस्तान के खिलाफ सबूत मिला, पाक सेना का पैरा कमांडो निकला नरसंहार में शामिल आतंकी

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरे भारत में गुस्सा है। हर कोई आतंक और इसके सरपरस्तों पर सख्त एक्शन की मांग कर रहा है। पहलगाम अटैक में भी पाकिस्तान का ही हाथ है। इस बात को वहां के हुक्मरान मान नहीं रहे लेकिन अब नापाक साजिश का बड़ा सबूत सामने आया है। पहलगाम अटैक में शामिल आतंकी हाशिम मूसा पाकिस्तान का पैरा कमांडो निकला है। पहलगाम हमले में पाकिस्तानी साजिश का सबसे बड़ा सबूत सामने आया है। इस हमले में पाकिस्तानी सेना, आईएसआई का हाथ होने के सबूत मिले हैं। हमले में शामिल हाशिम मूसा पाकिस्तानी सेना का कमांडो है। आतंकी मूसा पाकिस्तानी स्पेशल फोर्स का पूर्व पैरा कमांडो है। आतंकवादी मूसा लश्कर के साथ भी काम करता है। पाकिस्तानी फोर्स ने मूसा को एसएसजी से लश्कर में भेजा था। मूसा पहलगाम से पहले दो टेरर अटैक में भी शामिल था। मूसा गांदरबल हमले में भी शामिल रह चुका है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना का पूर्व पैरा कमांडो हाशिम मूसा आतंकी हमले में था शामिल। वह सैटेलाइट फोन पर इंस्ट्रक्शन ले रहा था।

एसएसजी से लश्कर में भेजा गया था मूसा
खुलासा हुआ है कि पाकिस्तानी फोर्स ने हाशिम मूसा को एसएसजी से लश्कर में भेजा था। मूसा पहले जम्मू कश्मीर में हुए 2 टेरर अटैक में भी शामिल रहा है। पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर अब बेनकाब हो गए हैं। पाकिस्तान के हर झूठ का अब पर्दाफाश हो गया है। हाशिम मूसा पहले पाकिस्तानी सेना में था। फिर लश्कर में जाने के बाद उसे जम्मू-कश्मीर भेजा गया ताकि वो सुरक्षा बलों और गैर-स्थानीय नागरिकों पर हमलों को अंजाम दे सके। पहलगाम में जिस बेरहमी से नरसंहार हुआ, उसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। लेकिन पाकिस्तानी की बेशर्मी ऐसी है कि वहां के नेता भारत को ही गीदड़ भभकी दे रहे हैं और दुनिया के सामने नापाक खुद को पाकसाफ दिखाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, अब आतंकी हाशिम मूसा पर हुए खुलासे ने पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया है।

सेना की राडार पर ये आतंकी
जम्मू कश्मीर में कई आतंकवादी एक्टिव हैं जो भारत के खिलाफ काम कर रहे हैं। सोपोर, पुलवामा, शोपियां में ये दहशतगर्द एक्टिव हैं। अनंतनाग और कुलगाम में भी कई टेररिस्ट हैं। अब ये आतंकी इंडियन आर्मी और जम्मू कश्मीर पुलिस की रडार पर हैं। इस हिट लिस्ट में 14 आंतिकियों के नाम हैं। इनमें टेररिस्ट आदिल रहमान सोपोर से, पुलवामा का आमिर नजीर वानी और यावर अहमद भट टारगेट पर हैं। शोपियां से आसिफ अहमद, नसीर अहमद, शाहिद अहमद, आमिर अहमद डार, अदनान डार रडार पर हैं। अनंतनाग के 2 आतंकी जुबैर अहमद वानी और हारून राशिद गनी हैं जिनका खात्मा किया जाना है।

भारतीय वायुसेना को मिलेगा नया वाइस चीफ, एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी संभालेंगे कमान

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच जंग के आसार हैं। इसी बीच सेना में बड़े बदलाव हुए हैं। भारतीय वायुसेना को अब नया वाइस चीफ मिलने वाला है। एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी वायुसेना के नए वाइस चीफ होंगे। दरअसल, मौजूदा वाइस चीफ एयर मार्शल एसपी धारकर 30 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं, नर्मदेश्वर तिवारी उनकी जगह लेंगे। नर्मदेश्वर तिवारी अभी गांधीनगर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं, एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित भी नए सीआईएससी के रूप में पदभार संभालेंगे। सीआईएससी तीनों सेनाओं के बीच समन्वय बनाने का काम करता है। वहीं, भारतीय सेना के उत्तरी कमान को नया लेफ्टिनेंट मिलेगा। अब प्रतीक शर्मा को ये जिम्मेदारी दी गई है। लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा हाल ही में पहलगाम हमले के बाद सेना प्रमुख के साथ श्रीनगर भी गए थे, जिससे उनकी सक्रिय भूमिका और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का संकेत मिला था।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button