छत्तीसगढ़

मौसम हुआ सुहावना, आज अंधड़ चलने और ओलावृष्टि की संभावना

मौसम हुआ सुहावना, आज अंधड़ चलने और ओलावृष्टि की संभावना

रायपुर। प्रदेश में 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पडऩे वाली भीषण गर्मी के बीच बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों को राहत दी है। प्रदेश में पिछले दो दिनों से मौसम सुहावना हो चुका है। रायपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कोरबा और कवर्धा जिले में बारिश के साथ ओले गिरे। आज भी मौसम विभाग ने बारिश, अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना जताई है। साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है, यह सिलसिला अगले दो दिनों तक जारी रहेगा।

बता दें कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान रायपुर में 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, प्रदेश में आज यानी 29 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने और गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। वहीं कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात और ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसमी प्रणालियों के चलते तापमान में गिरावट हो सकती है। बीते 24 घंटे में बिलासपुर में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया। पेंड्रारोड में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री रहा। अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री दर्ज किया गया। जगदलपुर में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री रहा। वहीं दुर्ग और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य में 28 अप्रैल को प्रदेश में मध्यम से तीव्र मेघगर्जन, तेज हवाएं, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-4एष्ट की वृद्धि होने की संभावना है। रायपुर में आज आकाश आंशिक मेघमय रहने तथा गरज- चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है। अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button