नगर पंचायत भखारा-भठेली में मनोनीत पार्षदों ने ली शपथ
नगर पंचायत भखारा-भठेली में मनोनीत पार्षदों ने ली शप
भखारा। नगर पंचायत भखारा-भठेली में राज्य शासन द्वारा मनोनीत तीनों एल्डरमैन दिनु निर्मलकर, संतोष साहू और किशोर गौर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में एसडीएम नभ सिंह कोसले ने तीनों नवनियुक्त एल्डरमैन को विधिवत शपथ दिलाई।
जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति
समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरिकृष्ण पावरिया, उपाध्यक्ष विष्णु साहू सहित पार्षद झम्मन साहू, परदेसी कंवर, अंजू दीनानाथ साहू, भूपेश्वरी चंदेल, छबिलाल निर्मलकर, भूपेंद्र यादव, डूमेंद्र गंगबेल, अविनाश गौर (बिट्टू), भानु प्रताप गायकवाड़ और मेघनाथ साहू उपस्थित रहे।
इसके अलावा जिला साहू संघ के अध्यक्ष गणेशराम साहू, कामता प्रसाद साहू, रामगोपाल देवांगन, रामकृष्ण नेताम, राजू सेन, अभिषेक शिंदे, नवदीप गौर, डी.सी. साहू, झम्मन रामायणी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
नगर विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान
नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने नवनियुक्त एल्डरमैन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे नगर हित को सर्वोपरि रखते हुए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें तथा नगरवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
आभार प्रदर्शन के साथ समारोह संपन्न
कार्यक्रम के अंत में विधायक प्रतिनिधि हरख जैन ने उपस्थित अतिथियों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


