एफआईआर में नाम का मुद्दा उठा तो गरमाया सदन, जवाब से असंतुष्ट विपक्ष का वॉकआउट

एफआईआर में नाम का मुद्दा उठा तो गरमाया सदन, जवाब से असंतुष्ट विपक्ष का वॉकआउट
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान उद्योग विभाग से जुड़े मुद्दे पर सदन में तीखी नोकझोंक देखने को मिली। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक भूपेश बघेल ने उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन से औद्योगिक दुर्घटनाओं में जिम्मेदारी तय करने को लेकर सवाल उठाया, जिसके बाद सदन में हंगामे की स्थिति बन गई।
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन से सवाल किया। उन्होंने पूछा कि जहां दुर्घटनाएं होंगी क्या वहां निदेशकों पर कार्रवाई होगी? या फिर अनिल अग्रवाल पर ही कार्रवाई होगी? इसके जवाब में उद्योग मंत्री ने कहा कि जहां नाम आएगा वहां कार्रवाई होगी। इस बीच विधायक अजय चंद्राकर ने कहा नाम लेकर विधानसभा में कार्रवाई नहीं हो सकती। कांग्रेस विधायक भूपेश बघेल ने कहा क्यों नहीं हो सकती नाम लेकर कार्रवाई? घटना के बाद अनिल अग्रवाल का नाम एफआईआर में है। भूपेश बघेल ने आगे कहा सरकार किसे बचाना चाह रही है। भूपेश बघेल की इस टिप्पणी पर सदन में जमकर हंगामा हुआ।
सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ओर से विधायक आमने सामने हो गए। विपक्ष ने मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर बहिर्गमन किया।


