छत्तीसगढ़

नौकरी से हटाए गए गए बीएड शिक्षकों की होगी नियुक्ति, साय कैबिनेट का बड़ा फैसला

नौकरी से हटाए गए गए बीएड शिक्षकों की होगी नियुक्ति, साय कैबिनेट का बड़ा फैसला

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने 2023 की सीधी भर्ती में सेवा समाप्त किए गए 2621 बी.एड. डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। अब इन सभी शिक्षकों को सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला) के पद पर समायोजित किया जाएगा। यह फैसला राज्य कैबिनेट की बैठक में लिया गया। सरकार के इस फैसले से न सिर्फ हजारों शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षा मिली है, बल्कि स्कूलों में विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक शिक्षा को भी मजबूती मिलेगी। लंबे समय से समायोजन की मांग कर रहे शिक्षकों और उनके परिवारों में इस निर्णय से खुशी की लहर है।

 

Author Desk

Related Articles

Back to top button