पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार बने यूपीएससी के नए चेयरमैन

पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार बने यूपीएससी के नए चेयरमैन
नई दिल्ली। पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा मंगलवार को एक आधिकारिक आदेश के माध्यम से की गई। 29 अप्रैल को प्रीति सूदन का कार्यकाल पूरा होने के बाद यूपीएससी अध्यक्ष का पद खाली हो गया था।
बता दें कि अजय कुमार, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1985 बैच के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं और केरल कैडर से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने 23 अगस्त, 2019 से 31 अक्टूबर, 2022 तक रक्षा सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दीं। नियमों के अनुसार, अजय कुमार इस संवैधानिक पद पर अक्टूबर 2027 तक बने रह सकते हैं, क्योंकि यूपीएससी अध्यक्ष का कार्यकाल छह वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक होता है।
यूपीएससी- भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (ढ्ढस्नस्) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) जैसी प्रतिष्ठित सेवाओं के लिए अधिकारियों के चयन करने हेतु सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है, एक अध्यक्ष और अधिकतम दस सदस्यों से मिलकर बनता है। वर्तमान में आयोग में दो सदस्यों के पद रिक्त हैं।