राष्ट्रीय

विदेश मंत्री एस जयशंकर की सिक्योरिटी केंद्र सरकार ने बढ़ाई, काफिले में बुलेटप्रूफ वाहन जोड़ा गया

विदेश मंत्री एस जयशंकर की सिक्योरिटी केंद्र सरकार ने बढ़ाई, काफिले में बुलेटप्रूफ वाहन जोड़ा गया

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा बढ़ा दी है। शीर्ष सूत्रों की ओर से मिली जानकरी के मुताबिक, एस जयशंकर के काफिले में एक और बुलेटप्रूफ वाहन जोड़ा गया है और उनके सुरक्षा कवर को बढ़ा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, एस जयशंकर को देशभर में उनकी यात्रा के दौरान एक हाई सिक्योरिटी वाला वाहन मिलेगा। आइए जानते हैं कि सरकार ने एस जयशंकर की सुरक्षा अचानक से क्यों बढ़ाई है और अब तक उन्हें कैसी सुरक्षा मिलती थी।

विदेश मंत्री एस जयशंकर को वर्तमान में जेड कैटेगरी सुरक्षा की सुविधा दी गई है। उनके सुरक्षा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी सीआरपीएफ के जवान होते हैं। बीते साल ही उनकी सुरक्षा वाय कैटेगरी से बढ़ाकर जेड की गई थी। इसके बाद सीआरपीएफ ने एस जयशंकर की सुरक्षा का जिम्मा दिल्ली पुलिस से अपने हाथों में ले लिया था।
विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की सैन्य कार्रवाई के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुई है। न्यूज़ एजेंसी ने शीर्ष सूत्रों के हवाले से बताया है कि सीआरपीएफ ने जयशंकर की सुरक्षा बढ़ाने का यह फैसला भारत-पाकिस्तान तनाव से जुड़े हाल के खतरे के आकलन के बाद लिया है। सीआरपीएफ ने जयशंकर की सुरक्षा बढ़ाए जाने को जरूरत बताया है।

सीआरपीएफ की ओर से विदेश मंत्री एस जयशंकर को चौबीसों घंटे जेड कैटेगरी की सुरक्षा दी जाती है। इसमें देश भर में उनकी यात्रा के दौरान एक दर्जन से अधिक सशस्त्र कमांडो भी शामिल हैं। आपको बता दें कि सीआरपीएफ की ओर से देशभर में 210 से ज्यादा लोगों को वीआईपी सुरक्षा दी जा रही है। इनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, दलाई लामा और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल हैं।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button