छत्तीसगढ़राजनीति

संगठन निष्ठ कार्यकर्ताओं के त्याग, तप और बलिदान की वजह से भाजपा है शिखर पर : बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर। बोरियाकला रायपुर में ग्रामीण विधानसभा तथा सिंधु पैलेस शंकर नगर में उत्तर विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि संगठननिष्ठ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के त्याग,तप और बलिदान की वजह से ही आज भारतीय जनता पार्टी शिखर पर विराजित है। भाजपा को मजबूत बनाने और राष्ट्रवादी विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने के लिए किए गए उनके संघर्षों को कभी भुलाया नही जा सकता।

इस सम्मेलन में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाजपा संगठन की दशा और दिशा को लेकर अपने विचार रखें। इस दौरान उपस्थित जनों से रूबरू होते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आप वरिष्ठ जनों के कंधों पर बैठकर ही हमने राजनीति में सफलता अर्जित की है। इसलिए आप सभी का मार्गदर्शन और सहयोग भारतीय जनता पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा ही जरूरी रहा है।

उन्होंने कहा कि बीते साढ़े 4 सालों से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। इस सरकार ने भ्रष्टाचार और घोटालों का कीर्तिमान रच कर छत्तीसगढ़ को बर्बादी के कगार पर ला खड़ा किया है। 15 साल के भाजपा राज में जो विकास के काम हुए हैं वो ही दिख रहे है। कांग्रेस की सरकार ने कुछ नया काम नहीं किया है। यहां तक की केंद्रीय योजनाओं का लाभ भी छत्तीसगढ़ की जनता को देने में वे आनाकानी करने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत में धर्म की रक्षा के लिए भी नरेंद्र मोदी जी की सरकार प्रतिबद्ध है। आज हम भाजपाइयों के लिए गर्व की बात है कि हमने कहा था राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे आज देखिए भाजपा ने जो कहा वो कर दिखाया है। आज भाजपा राज में काशी विश्वनाथ मंदिर, महाकाल मंदिर, की भव्यता विराट स्वरूप में दिख रहा है।

इस बैठक में सांसद सुनील सोनी, जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती भाई पटेल, पूर्व विधायक,श्रीचंद सुंदरानी, नंदे साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष तिवारी,संजय श्रीवास्तव,खूबचंद पारख़, रमेश सिंह ठाकुर,किशोर महानंद,ओंकार बैस आदि उपस्थित थे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button