राष्ट्रीय

समय से पहले मानसून ही दस्तक, केरल और महाराष्ट्र में बारिश ने मचाई तबाही

समय से पहले मानसून ही दस्तक, केरल और महाराष्ट्र में बारिश ने मचाई तबाही

 

मानसून की वजह से केरल और महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने लोगों को भी सुरक्षित रहने की सलाह दी है। बारिश की वजह से महाराष्ट्र के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात भी हो गए हैं। वहीं कई घर भी इस बारिश में गिर गए हैं। केरल में भारी बारिश जारी रहने के कारण आज विभिन्न रेलगाडिय़ां भी देरी से चल रही हैं। तेज हवाओं और बारिश के कारण कई इलाकों में पेड़ उखडक़र रेल पटरियों पर गिर गए हैं। कुछ स्थानों पर बिजली की लाइनें भी गिर गईं। आज कोझिकोड, वायनाड और कन्नूर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। त्रिशूर, मल्लप्पुरम और कासरगोड ऑरेंज अलर्ट पर हैं तथा शेष जिले येलो अलर्ट पर हैं।

तेनकासी क्षेत्र में भारी बारिश के बाद कोर्टालम जलप्रपात में भारी पानी भर गया है। यहां आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने जलप्रपात को पूरी तरह से उफान पर देखा। हालांकि अधिकारियों ने लगातार हो रही बारिश के बीच चेतावनी जारी की है।

मुंबई में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की समस्या देखने को मिली। यहां खार के कुछ हिस्सों में जलभराव देखा गया। मुंबई के नेशनल कॉलेज के पास स्वामी विवेकानंद रोड से जलभराव का वीडियो भी सामने आया है। भारी बारिश और जलभराव की वजह से मुंबई के आचार्य अत्रे चौक मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। मंगलवार सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों में, द्वीप शहर में औसतन 106 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी उपनगरों में 72 मिमी और पूर्वी उपनगरों में 63 मिमी बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 घंटों में शहर और उपनगरों के लिए मध्यम से भारी बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button