छत्तीसगढ़

तेंदूपत्ता से भरी ट्रक पलटी, दो लोगों की मौत

तेंदूपत्ता से भरी ट्रक पलटी, दो लोगों की मौत

छुईखदान। छुईखदान से पिपरिया जलाशय छिंदारी रोड पर तेंदूपत्ता से भरी हुई ट्रक पलट गई। घटना में दो लोगों की मौत होने की खबर है। पुलिस प्रशासन और आसपास के क्षेत्रवासी मदद के लिए पहुंचे हैं। छिंदारी डेम के पास माजदा में सवार होकर गांव से लोग तेंदूपत्ता तोडऩे के बाद जंगल से लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य आठ घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। सडक़ों दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाए जाने के बाद भी आकड़ों में कमी नहीं आ रही है।

छुईखदान टीआई जितेंद्र बंजारे ने मीडिया को बताया कि फिलहाल प्राथमिक जांच जारी है और हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि हादसा वाहन की तकनीकी खराबी से हुआ या मानवीय लापरवाही के कारण।

Author Desk

Related Articles

Back to top button