छत्तीसगढ़

अजय चंद्राकर ने कहा- छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता बीमार घोड़े, बैज का पलटवार बोले – बीजेपी के सभी नेता गधे…

अजय चंद्राकर ने कहा- छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता बीमार घोड़े, बैज का पलटवार बोले – बीजेपी के सभी नेता गधे…

रायपुर। राहुल गांधी के लंगड़े घोड़े वाले बयान पर सियासी वार-पलटवार होने लगे हैं. विधायक अजय चंद्राकर ने राजनीति में राहुल गांधी के प्रदर्शन को लगड़े घोड़े जैसा बताया। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इसके जवाब में भाजपा के तमाम नेताओं को गधा बता दिया।

राजनीति का स्तर दिन-प्रतिदिन गिरते जा रहा है, इसकी बानगी राहुल गांधी के बारात वाले घोड़े, रेस वाले घोड़े और फिर लंगड़े घोड़े वाले बयान पर प्रदेश के कांग्रेस और भाजपा नेताओं के आ रहे बयानों से देखने को मिल रही है। भाजपा के तेज तर्रार नेता और विधायक अजय चंद्राकर ने बयान के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए राहुल गांधी के राजनीति में प्रदर्शन को लंगड़े घोड़े जैसा बताया, वहीं छत्तीसगढ़ के तमाम कांग्रेसी नेताओं को बीमार घोड़ा बता दिया, जिन्हें अंबानी के जानवरों की देखभाल की सुविधा वाले वनतारा में रखने लायक करार दिया।

इधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने गड़े घोड़े वाले राहुल गांधी के बयान पर लगातार भाजपा नेताओं के आ रहे बयान पर कांग्रेस के नेताओं को रेस वाला घोड़ा बताते हुए बीजेपी के तमाम नेताओं को गधा करार दिया।

Author Desk

Related Articles

Back to top button