छत्तीसगढ़

प्रदेश में 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, रायपुर समेत कुछ स्थानों पर आज बारिश की संभावना

प्रदेश में 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, रायपुर समेत कुछ स्थानों पर आज बारिश की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढऩे की संभावना जताई गई है। इस समय मानसून की गतिविधि थमी हुई है। हालांकि मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत कुछ इलाकों में बादल गरजने के साथ तेज हवा चलने की संभावना जताई है। रायपुर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान लगभग 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो दिनों में प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मेघ गर्जन, तेज हवाएं (40–50 किमी प्रति घंटा) और हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button