छत्तीसगढ़राजनीति

भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या का छत्तीसगढ़ दौरा

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बैंगलूर दक्षिण लोकसभा के सांसद तेजस्वी सूर्या 19 जून 2023 को सुबह 9 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुचेंगे ,जहाँ युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा। जिसके बाद एयरपोर्ट से रैली के माध्यम से भाजपा कुशाभाऊ ठाकरे परिसर प्रदेश कार्यालय जाएँगे।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे है। वह इस दौरान पीएससी में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ पीएससी संग्राम मुख्यमंत्री निवास घेराव का नेतृव करेंगे।भूपेश बघेल सरकार ने युवाओं के भविष्य को पैसे के लिए बर्बाद कर दिया है।
भाजयुमो रायपुर जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता ने बताया ये अंदोलन बिजली आफिस चौक सप्रे मैदान के पास से मुख्यमंत्री निवास घेराव किया जायेगा,जिसमें हज़ारो युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित होंगे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button