छत्तीसगढ़

महापौर पहुंचे विंध्यवासिनी वार्ड, कुश्ती संघ व वार्डवासियों ने रखी अपनी मांगें



धमतरी(प्रखर) महापौर रामू रोहरा जी आज विंध्यवासिनी वार्ड के निरीक्षण पर पहुँचे, जहाँ वार्डवासियों जिम भवन की माग की ,स्थानीय समस्याओं गौशाला से निकलने वाले गोबर जो नली में बाह दिया जाता है जिससे नाली जाम हो जाती है समस्या और ज़रूरतों को लेकर उनसे मुलाक़ात की। इस दौरान कुश्ती संघ के प्रतिनिधियों ने खेल सुविधाओं के विस्तार व प्रशिक्षण माँग महापौर जी के समक्ष रखी।

महापौर ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र ही समाधान का आश्वासन दिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही की जाए। निरीक्षण के दौरान जल विभाग सभापति अखिलेश सोनकर पार्षद संतोष सोनकर शिवनारायण छटा, भागवत यादव , नंदू लोधी,गंगा प्रसाद सिन्हा,राजू सोनकर,शंकर मानिकपुरी,प्रकाश लहरें विशाल  व अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button