छत्तीसगढ़

मानव तस्करी और धर्मांतरण मामला : दुर्ग से गिरफ्तार ननों को मिली जमानत

मानव तस्करी और धर्मांतरण मामला : दुर्ग से गिरफ्तार ननों को मिली जमानत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में मानव तस्करी के आरोपी में दुर्ग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार ननों के केस में बड़ा अपडेट है। बिलासपुर स्थित एनआईए कोर्ट ने शुक्रवार को पीड़ित पक्षों की दलील सुनने के बाद बेल एप्लिकेशन पर फैसले को सुरक्षित रखा था। आज पीड़ितों की जमानत अर्जी को मंजूर कर दिया गया है।

बता दें कि 25 जुलाई को दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मानव तस्करी और धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए दो ननों और एक युवक को रोका था। आरोप है कि तीनों, नारायणपुर जिले की तीन लड़कियों को बहला-फुसलाकर आगरा ले जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर नारेबाजी करते हुए सभी को जीआरपी के हवाले कर दिया था। जीआरपी थाना भिलाई-3 के अंतर्गत दुर्ग जीआरपी चौकी में मामले की जांच के बाद धर्मांतरण की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था।

Author Desk

Related Articles

Back to top button