छत्तीसगढ़

साय कैबिनेट की बैठक 30 को, निवृतमान मुख्य सचिव को दी जाएगी विदाई

साय कैबिनेट की बैठक 30 को, निवृतमान मुख्य सचिव को दी जाएगी विदाई

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर को दोपहर साढ़े तीन बजे से मंत्रालय (महानदी भवन) में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक में निवर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन को विदाई दी जाएगी। वहीं, नवनियुक्त मुख्य सचिव विकास शील का स्वागत किया जाएगा। राज्य के निर्माण के बाद यह दूसरा मौका होगा, जब किसी निवर्तमान मुख्य सचिव को कैबिनेट में विदाई दी जाएगी। इससे पहले पूर्व मुख्य सचिव सुनील कुमार को फरवरी 2014 में कैबिनेट द्वारा विदाई दी गई थी। वहीं, 30 सितंबर को कैबिनेट की बैठक में कुछ अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जा सकते हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button