मुख्यमंत्री साय ने राज्योत्सव की तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री साय ने राज्योत्सव की तैयारियों का लिया जायजा
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राज्योत्सव 2025 की तैयारियों का जायजा लिया। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री नवा रायपुर पहुंचे। सीएम साय ने सबसे पहले सत्य साईं हॉस्पिटल का दौरा किया। राज्योत्सव दौरे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्य साईं हॉस्पिटल आने वाले हैं। सीएम के साथ मंत्री केदार कश्यप, सीएस विकासशील, एडीजी इंटेलिजेंस अमित कुमार और अन्य आला अधिकारी भी मौजूद रहे।
इसके बाद मुख्यमंत्री राज्योत्सव मेला स्थल पर पहुंचे। उन्होंने राज्योत्सव की तैयारियों का निरीक्षण किया। मंच व्यवस्था, दर्शक दीर्घा, सुरक्षा, यातायात और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने जनजातीय संग्रहालय का भी निरिक्षण किया। निरीक्षण के बाद मंत्रालय महानदी भवन में अधिकारीयों के साथ बैठक की।



