छत्तीसगढ़

राजधानी में नव विवाहिता ने लगाई फांसी, रिमोट छीनने पर पति ने मारा था थप्पड़

राजधानी में नव विवाहिता ने लगाई फांसी, रिमोट छीनने पर पति ने मारा था थप्पड़

रायपुर। राजधानी के डीडी नगर थाना इलाके में नवविवाहिता के आत्महत्या का मामला सामने आया है। आत्महत्या से पहले उसने रोते हुए एक वीडियो भी बनाया है। वीडियो में उसने पति और ससुराल वालों पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मृतिका के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति आशीष गोस्वामी और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस को पूछताछ में पता चला कि मंगलवार को पति कमरे में टीवी देख रहा था, तभी मंजूषा ने उसके हाथ से रिमोट छीन लिया। इससे नाराज पति ने पत्नी का मोबाइल छीना और नीचे चला गया। नीचे भी दोनों के बीच बहस हुई। इसी बीच पति ने अपने पिता और मां के सामने उसे थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज पत्नी मंजूषा रोते हुए अपने कमरे में गई। इसके बाद महिला ने कमरा बंद कर के वीडियो बनाया। उसने अपने हाथ की नस काटी और साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। दरवाजा तोड़ने पर मंजूषा की लाश लटकते हुए मिली।

मौत से पहले मीडिया ने एक वीडियो बनाया उसने आरोप लगाया कि पति, देवर, ससुर और सास मिलकर प्रतड़ित करते हैं। दहेज के लिए भी प्रताड़ित करते हैं। वह इन लोगों से तंग आ चुकी है। अब उसके पास कोई रास्ता नहीं बचा है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button