छत्तीसगढ़

रिश्वतखोरी और आरटीई उल्लंघन के गंभीर आरोप पर जांच रिपोर्ट में देरी, छत्तीसगढ़ लोक आयुक्त नाराज

शिक्षा सचिव को जारी किया समन

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक आयुक्त ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेसी को उपस्थित होने का समन जारी किया है। कांग्रेस नेता विकास तिवारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर निजी स्कूल संचालकों से रिश्वत लेने और गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। इसकी जांच रिपोर्ट बार-बार मांगने के बावजूद नहीं भेजे जाने पर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई है।

बता दें कि मार्च 2025 में लोक आयुक्त को दी गई लिखित शिकायत में शिक्षा विभाग के अधिकारों पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। शिकायत में कहा गया था कि ये अधिकारी सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का दुरुपयोग कर गैर-मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों से मिलीभगत कर रिश्वत ले रहे हैं। लोक आयुक्त ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए प्रकरण दर्ज किया और सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेसी को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया था, लेकिन 8 महीने बीत जाने के बाद भी कोई रिपोर्ट आयुक्त को नहीं भेजी गई। इसे कोर्ट की अवमानना मानते हुए लोक आयुक्त ने अब सचिव को तलब किया है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button