राजधानी में तेज रफ्तार ट्रक ने महिला पत्रकार को कुचला, गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज जारी

राजधानी में तेज रफ्तार ट्रक ने महिला पत्रकार को कुचला, गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज जारी
रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना इलाके में तेज रफ्तार ट्रक ने एक महिला पत्रकार को अपनी चपेट में ले लिया। गुरुवार रात हुई इस घटना में महिला पत्रकार गायत्री सिंह को काफी गंभीर चोट आई है। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने गायत्री को ऑब्जर्वेशन में रखा है।
डॉक्टरों के मुताबिक, एक पैर जिस पर ट्रक के पहिए चढ़े थे, उसे ऑपरेट करके हटाया जाएगा। लेफ्ट लेग में भी ब्लड सर्कुलेशन नहीं है, वो भी हटाना पड़ सकता है। उन्हें 2 दिन ऑब्जरवेशन में रखा जाएगा। तेलीबांधा थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि घायल महिला को मेकाहारा के केजुअल्टी ट्रामा यूनिट में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें गंभीर हालत में लाया गया था और पैरों में गंभीर चोट के कारण सर्जरी की जाएगी।



