छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय का नक्सलियों को सन्देश.. कहा- दो महीने का समय है आत्मसमर्पण कर दें..

मुख्यमंत्री साय का नक्सलियों को सन्देश कहा दो महीने का समय है आत्मसमर्पण कर दें

नारायणपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नारायणपुर दौरे का आज दूसरा दिन है। सीएम ने नक्सलियों से आह्वान करते हुए कहा कि आप हिंसा छोड़िए, गोलीबारी की भाषा से किसी का भला नहीं हुआ है, और ना होगा. विकास की मुख्यधारा से जुड़िए। आप लोगों के साथ सरकार अच्छा बर्ताव करेगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 की डेड लाइन घोषित की है। हम अच्छी पुनर्वास नीति लाए हैं, और उसका अच्छा परिणाम भी मिला और अभी दो महीने का समय है। आत्मसमर्पण कर दें तो निश्चित रूप से सरकार उनकी चिंता करेगी। उन्होंने कहा कि एक समय में जो नक्सली इसी अबूझमाड़ हाफ मैराथन का विरोध करते थे, आज सरेंडर होने के बाद वह पार्टिसिपेट कर रहे हैं। बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। कितनी बड़ी उपलब्धि है सरकार की। सरकार ने पिछले साल से बस्तर ओलंपिक का भी शुभारंभ किया है और उसमें भी आत्मसमर्पित लोगों ने हिस्सा लिया।

 

Author Desk

Related Articles

Back to top button