भाजपा गंगरेल मंडल द्वारा केंद्रीय बजट 2026 का लाइव प्रसारण एवं VB-GRAM-G कार्यशाला संपन्न

गंगरेल(प्रखर)भारतीय जनता पार्टी गंगरेल मंडल द्वारा केंद्रीय बजट 2026–27 के लाइव प्रसारण का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम एवं विकसित भारत गारंटी का रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष मोनिका देवांगन के निवास स्थान पर टेलीविजन के माध्यम से सामूहिक रूप से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 का भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से श्रवण किया। इसके पश्चात विकसित भारत गारंटी के अंतर्गत रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें बजट के प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष मोनिका देवांगन की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम संयोजक किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहितास मिश्रा रहे। मुख्य अतिथि के रूप में जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्यामा नरेश साहू एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीता यादव उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 विकसित भारत के संकल्प को सशक्त करने वाला है। यह बजट गरीब, किसान, महिला, युवा एवं मध्यम वर्ग के कल्याण पर केंद्रित है तथा रोजगार सृजन, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण को नई दिशा देता है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध राष्ट्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
वक्ताओं ने यह भी कहा कि यह कार्यक्रम ग्रामीण सशक्तिकरण, रोजगार सृजन और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक प्रभावी पहल रहा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिग्विजय सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन, मंडल महामंत्री हेमंत साहू, मंडल उपाध्यक्ष मुकेश यादव, मंडल मंत्री रमेश निषाद, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमेंद्र सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवित्रा दीवान, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष उमेश मसीह, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष अनीश देवांगन, मंडल कार्य समिति सदस्य सुशांत राव कानपिल्लैवार, पूनम साहू, सुलोचना देवांगन, झामिन देवांगन, बूथ अध्यक्ष गिरधारी देवांगन, सुशील निषाद, सरपंच फागूराम राम साहू, बालकृष्ण निषाद, वरिष्ठ कार्यकर्ता नरेश साहू, मोहित राम साहू, धनुष राम साहू, तोरण यादव, किशन साहू, बिरेंद्र देवांगन, तोमेश साहू, रामेश्वर देवांगन, रिपल सेन, लता देवांगन, द्रौपदी देवांगन, तामेश्वरी देवांगन, शोभा देवांगन, केजू राम देवांगन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



