छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी में 5 मेडल जीतकर लौटी चंचल सोनी का धमतरी में हुआ सम्मान


धमतरी(प्रखर) राष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 5 मेडल जीतकर जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करने वाली दिव्यांग तीरंदाज चंचल सोनी एवं टीम ऑफिशियल देवश्री जोशी का घड़ी चौक धमतरी में सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मान किया गया।
यह सम्मान कार्यक्रम इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी धमतरी, जय छत्तीसगढ़ महतारी महिला सेवा संस्थान धमतरी, वरदान परामर्श सेवा संस्थान धमतरी एवं समाजसेवी लक्ष्मण पहलवान के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने दोनों प्रतिभाओं को पुष्पमालाएं पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
वक्ताओं ने कहा कि चंचल सोनी ने अपने संघर्ष, अनुशासन और कड़ी मेहनत के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है, जिससे न केवल धमतरी बल्कि पूरा छत्तीसगढ़ गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने कहा कि चंचल सोनी आज युवाओं और दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने चंचल सोनी एवं देवश्री जोशी को भविष्य में भी हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर शिवा प्रधान, आकाश गिरी गोस्वामी, लक्ष्मण पहलवान, खिलेश्वर साहू, मोहनी साहू, शमीना अंजुम, कनक शाह, भारती साहू, भावना मरकाम, रितु प्रधान, देवेंद्र अजमानी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button