छत्तीसगढ़

ग्राम थुहा में 22 से 28 फरवरी तक होगी भव्य श्री शिव महापुराण कथा


धमतरी(प्रखर)ग्राम थुहा, तहसील कुरूद, में 22 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक भव्य श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस सात दिवसीय धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से हरि इच्छा तक कथा का रसपान कराया जाएगा।
कथा वाचन का पावन दायित्व परम पूज्य साध्वी रुपम राघव जी (वृंदावन धाम) द्वारा निभाया जाएगा। आयोजन को लेकर पूरे ग्राम सहित आसपास के क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है।कार्यक्रम की शुरुआत 22 फरवरी को कलश यात्रा, वेदी पूजन एवं कथा प्रारंभ से होगी। इसके पश्चात 23 फरवरी को शिव पुराण परिचय, शिवलिंग महिमा एवं भस्म-रुद्राक्ष महिमा, 24 फरवरी को नारद मोह एवं सृष्टि परिचय, 25 फरवरी को गंगा अवतरण, समुद्र मंथन, नारी धर्म एवं अर्धनारीश्वर प्रसंग, 26 फरवरी को सती चरित्र एवं पार्वती जन्म, 27 फरवरी को शिव-पार्वती विवाह तथा 28 फरवरी को जालंधर वध, द्वादश ज्योतिर्लिंग, हवन-पूजन एवं पूर्णाहुति संपन्न होगी आयोजन में ग्रामवासी थुहा सहित क्षेत्रवासियों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। कार्यक्रम की सफलता हेतु समस्त ग्रामवासी जुटे हुए हैं।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button