एक्सप्रेस ट्रेन हुई डिरेल, तीन कोच पटरी से उतरे

एक्सप्रेस ट्रेन हुई डिरेल, तीन कोच पटरी से उतरे
जाजपुर। जखपुरा स्टेशन के पास चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस ट्रेन के तीन कोच पटरी से उतर गए। ओडिशा के जाजपुर जिला में गुरुवार सुबह यह घटना सुबह करीब 08:51 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, ट्रेन यार्ड क्षेत्र से गुजर रही थी और उस समय उसकी रफ्तार काफी धीमी थी। डिरेल हुए कोचों में एक एसी कोच और दो जनरल कोच शामिल हैं। घटना के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया और तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया।
रेलवे ने इस मामले में एक आधिकारिक प्रेस नोट जारी करते हुए कहा, ट्रेन संख्या 22611 चेन्नई–न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस का जाजपुर यार्ड में सुबह 8:51 बजे मामूली डिरेलमेंट हुआ। इस दौरान एक एसी कोच और दो जनरल कोच पटरी से उतरे। घटना के समय ट्रेन बहुत धीमी गति से चल रही थी। इस हादसे में किसी भी यात्री की जान नहीं गई है और न ही कोई घायल हुआ है।



