छत्तीसगढ़
चर्चित डीएसपी कल्पना वर्मा निलंबित

चर्चित डीएसपी कल्पना वर्मा निलंबित
रायपुर। छत्तीसगढ़ की चर्चित डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वे अभी दंतेवाड़ा जिले में पदस्थ हैं। इस संबंध में गृह (पुलिस) विभाग ने आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के मुताबिक, शिकायत की प्राथमिक जांच में उनके खिलाफ वित्तीय लेनदेन, जांच में दिए गए कथनों और व्हाट्सएप चैट के तथ्यों में विरोधाभासी, कर्तव्य के दौरान अवैध आर्थिक लाभ प्राप्त करना, अपने पद का दुरूपयोग करना व अनुपातहीन सम्पत्ति अर्जित करने के आरोप सामने आए हैं।
यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम-3 के विपरीत है। जिसे देखते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में कल्पना वर्मा का मुख्यालय पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।



