छत्तीसगढ़

बेटी के विवाह हेतु समाजसेवी संस्थाओं ने बढ़ाया मदद का हाथ

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी व जय छत्तीसगढ़ महतारी सेवा संस्था का सराहनीय सहयोग


धमतरी (प्रखर)ग्राम बगदेही, पोस्ट डाही, तहसील कुरुद, जिला धमतरी निवासी दुर्गा विश्वकर्मा, पिता स्वर्गीय सेवक विश्वकर्मा की बेटी का विवाह तय हुआ है। पिता के स्वर्गवास के बाद परिवार की संपूर्ण जिम्मेदारी माता पर आ गई है, जो रोज़ी-मजदूरी कर अपनी छह बेटियों का पालन-पोषण कर रही हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर होने के कारण विवाह की तैयारियाँ कर पाना कठिन हो गया था।
इस मानवीय स्थिति को देखते हुए इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी एवं जय छत्तीसगढ़ महतारी सेवा संस्था के सदस्यों ने आगे आकर सहयोग प्रदान किया। संस्थाओं द्वारा विवाह हेतु आवश्यक राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई, जिससे परिवार को बड़ी राहत मिली।
समाजसेवी संस्थाओं का यह सहयोग न केवल एक निर्धन परिवार के लिए संबल बना, बल्कि समाज में मानवता, संवेदनशीलता और सेवा भावना का प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button