छत्तीसगढ़

मालवाहक के चपेट में आई महिला की इलाज के दौरान मौत

राजनांदगांव। लालबाग थाना इलाके के बरगा रोड के पास तेज रफ्तार मालवाहक ने मोपेड को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बालोद जिले में रहने वाला सुरेंद्र सिन्हा अपने मोपेड में बैठाकर अपनी सास 50 वर्षीय दुलारी बाई को बरगा काम से लेकर जा रहे थे।
तभी उन्हें सामने से आ रहे मेटाडोर क्रमांक सीजी 04 पीई 8292 के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। महिला दुलारी बाई मोपेड से गिरकर मालवाहक के पहिए के नीचे आ गई। गंभीर रुप से घायल दुलारी बाई को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक पर मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button