छत्तीसगढ़

दल से भटके हाथी ने युवक को कुचलकर मार डाला, जंगल में मिली लाश

भानुप्रतापपुर। दल से भटके हाथी को देखने भीड़ जुटने के बीच एक युवक की मौत हो गई। हाथी ने युवक को कुचलकर मार डाला। शुक्रवार रात से युवक का पता नहीं चला तो परिजन उसे ढूंढने निकले थे। युवक की आज सुबह लाश मिली है। बताया जा रहा है कि कांकेर जिले के कापसी वन परिक्षेत्र में दल से भटकर एक हाथी इलाके में विचरण कर रहा है, जिसे देखने ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है । वन विभाग के मुनादी के बाद भी लोग हाथी को देखने बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इसी दौरान एक युवक को हाथी ने कुचलकर मार डाला।

जानकारी के अनुसार, कापसी वन परिक्षेत्र में पहली बार हाथी ने प्रवेश किया है, जिससे हाथी को देखने लोग जमा हो रहे हैं। इस दौरान एक युवक शुक्रवार के दिन हाथी को देखने उसके पीछे-पीछे घूमता रहा। युवक कल रात से घर नही पहुंचा तो परिजन उसे ढूंढने निकले थे जिसकी आज शनिवार सुबह लाश मिली है। मृतक कमरेश हलधर पिता कार्तिक हलधर उम्र 28 वर्ष पीव्ही निवासी बताया जा रहा है।

वनमण्डलाधिकारी शशिगानंदन ने मीडिया को बताया कि कापसी वन परिक्षेत्र में दो दिनों से दंतैल हाथी घूम रहा है। हाथी पर नजर रखी जा रही है। लगातार मुनादी के बाद भी ग्रामीण हाथी के पास जाते हैं, इससे घटना हुई है। वन विभाग की ओर से सहायता राशि मृतक के परिजन को दी जा रही है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button