छत्तीसगढ़राजनीति

कुछ दिन और रुकिए, एकात्म परिसर में हम सब मिलकर इनसे बोरे-बासी भी खिलवायेंगे : सीएम भूपेश बघेल

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे के बाद से सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी पर प्रदेश के लोगों को झूठी बातें बताने का आरोप लगाया था। वहीं अब सीएम भूपेश बघेल का एक और ट्वीट आया है। इस ट्वीट के जरिए सीएम बघेल ने भाजपा पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित उनके मंत्री प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के बाद भाजपा पर काफी आक्रामक हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि, दिल को इस बात का सुकून है कि कलेक्ट्रेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा लगाने का विरोध करने वाले भाजपाईयों को प्रधानमंत्री जी की सभा में अपने बैनर पर छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर लगानी पड़ी. अभी हरेली पर ये गेड़ी चढ़े भी दिखाई देंगे. कुछ दिन और रुकिए, एकात्म परिसर में हम सब मिलकर इनसे बोरे-बासी भी खिलवायेंगे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button