होली मिलन एवं महिला दिवस पर भव्य आयोजन, समाज की अग्रणी महिलाओं का हुआ सम्मान

धमतरी(प्रखर) होली मिलन एवं महिला दिवस पर भव्य आयोजन, समाज की अग्रणी महिलाओं का हुआ सम्मान
धमतरी- भारतीय जैन संघटना महिला शाखा धमतरी के तत्वावधान में होली मिलन एवं महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की सक्रिय एवं प्रेरणास्रोत महिलाओं को सम्मानित करते हुए उनके योगदान को सराहा गया। आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम उत्साह और उमंग से परिपूर्ण हो उठा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती संतोष मिन्नी , पूजा लुकड़, शिल्की मुलवानी सहित अन्य अतिथियों ने सहभागिता निभाई। अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर महिलाओं की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यों में निभाई जा रही भूमिका की सराहना की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। इसके पश्चात विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रंगों के इस उत्सव में आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता का संदेश दिया गया। महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को आत्मनिर्भरता, शिक्षा और सामाजिक सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। अध्यक्ष संगीता गोलछा ,सचिव इंद्रा लुकड़, सुषमा जैन, सूर्या लुकड़ तथा अन्य पदाधिकारियों ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि महिला शाखा निरंतर सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने का कार्य कर रही है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ,अंजू लोढ़ा,किरण लोढ़ा, , मधु दुग्गड़, अनीता गोलछा, शशि गोलछा,अंजू छाजेड,अपेक्षालोढ़ा,शकुन पारख,ममता पारख, मधु जैन रेखा गोलछा चंचल जैन किरण लूनिया, राजकुमारी पारख,अपेक्षा लोढ़ा,शशि जैन, ममता पारख एवं रेखा गोलछा दुर्गा जैन सहित अनेक सदस्यों का विशेष योगदान रहा अंत में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और महिलाओं के सम्मान व सशक्तिकरण का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम उत्साह, सौहार्द और महिला एकजुटता का प्रतीक बनकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



