छत्तीसगढ़

रायपुर में जीएसटी का छापा, भारी मात्रा में बोगस बिल, ट्रांजेक्शन हिस्ट्री समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त

रायपुर में जीएसटी का छापा, भारी मात्रा में बोगस बिल, ट्रांजेक्शन हिस्ट्री समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त

रायपुर। राजधानी रायपुर में स्टेट जीएसटी ने बड़ी कार्रवाई की है। भैंसथान स्थित अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स में जीएसटी की टीम ने लक्ष्मी कमर्शियल और एसआरएस ट्रेडर्स पर छापेमारी की है। मिली जानकारी के अनुसार, करीब 10 अधिकारियों की टीम जांच में जुटी हुई है। यह कार्रवाई दोनों फर्मों के चार अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ की गई है।

बताया जा रहा है कि जीएसटी चोरी और बोगस बिलिंग की शिकायत के आधार पर यह रेड कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान टीम ने बड़ी संख्या में फर्जी बिल, ट्रांजेक्शन हिस्ट्री और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं, जिनकी फिलहाल गहन जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी के संकेत मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल जीएसटी विभाग की कार्रवाई जारी है और आने वाले समय में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button