छत्तीसगढ़

तेलीनसत्ती ओवर ब्रिज पर भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन


धमतरी। ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण के तत्वावधान में तेलीनसत्ती ओवर ब्रिज पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खिलेन्द्र ध्रुव ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे और पूरे क्षेत्र में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।
कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुष्पमालाओं से भूपेश बघेल का स्वागत किया और गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया। कार्यक्रम स्थल पर उत्सव जैसा वातावरण रहा, जहां कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश और एकजुटता देखने को मिली।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खिलेन्द्र ध्रुव ने कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में जनकल्याण और विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं, जिनका सीधा लाभ आम जनता को मिला है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में उनके प्रति विशेष सम्मान और उत्साह है, जो संगठन की मजबूती को दर्शाता है।
वहीं धमतरी विधायक ओंकार साहू ने अपने संबोधन में कहा कि भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के हर वर्ग के हित में कार्य करते हुए प्रदेश को विकास की नई दिशा दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की एकजुटता को संगठन की ताकत बताते हुए भविष्य में इसे और मजबूत करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व जनपद अध्यक्ष गुंजा साहू के नेतृत्व में भाजपा के 5 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। भूपेश बघेल ने सभी नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं को गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। कांग्रेस में शामिल होने वालों में छबिलाल साहू, नारायण साहू, मणिराम साहू एवं पूजा यादव प्रमुख रूप से शामिल रहे।
नवप्रवेशी छबिलाल साहू ने कहा कि कांग्रेस देश को आज़ादी दिलाने वाली पार्टी है और इसके शासनकाल में गांव-गांव में नहर, सड़क एवं अन्य विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने की बात कही।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खिलेन्द्र ध्रुव, विधायक ओंकार साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष गुंजा साहू सहित गुरुगोपाल गोस्वामी, भारती साहू, योगेश मार्कण्डे, जीवन लाल डहरिया, धर्मेंद्र पटेल, रघुवीर रामटेके, नलनी सोनवानी, तेजराम सिन्हा, दिनेश साहू, मुकेश ध्रुव, बंटी मरकाम, राकेश मौर्य, पुखराज साहू, हेमलाल बंजारे, संतोष हिरवानी, बिसम्भर साहू, गुरूचरण साहू, चन्द्रहास साहू, भालचंद्र पटेल, होरी लाल ओझा, नरसिंह पटेल, शत्रुघ्न साहू, लक्ष्मी नारायण साहू, प्रीतम साहू, धर्मेंद्र साहू, पियूष साहू, भीखम साहू, चित्रांस रजक, कौशल यादव, कौशल तारक, भानुराम साहू, गणेश साहू, प्रकाश साहू, भूपेंद्र साहू, बैसाखू तारक, योगेश्वर साहू, देवराम साहू, दिनेश सिन्हा, रंजीत साहू, मोहन जांगड़े, पवन बघेल, शिव चन्द्राकर, अशोक गुप्ता, मुकेश साहू, कृष्णा लहरें, अन्नु कुर्रे, रविन्द्र जांगड़े, वासु गायकवाड़, धनेश्वर यादव, टोमन साहू, उत्तम साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button