छत्तीसगढ़

राष्ट्र निष्ठा,स्व त्याग, सार्वजनिक तप ,लोक सेवा के पर्याय भाजपा स्थापना दिवस पर निगम लोक निर्माण अध्यक्ष ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं



मां भारती की सेवा और देश की निस्वार्थ भाव से भक्ति का शाश्वत एवं प्रमाणित अविरल प्रवाह है भाजपा -: विजय मोटवानी

धमतरी-भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस के पवित्र अवसर पर नगर निगम लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि सार्वजनिक जीवन में राजनीतिक दल के रूप में भाजपा राष्ट्र के प्रति निष्ठा का भाव रखते हुए कार्यकर्ताओं की ऐसी फौज तैयार करना जो स्व की भावना से ऊपर उठकर सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के संदेश को अपने में समाहित करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक अपनी सेवा को समर्पित करें वहीं भाजपा का परिवार है और इस दिशा में कार्य करते हुए पार्टी को करोड़ों लोगों ने विश्व की नंबर एक स्थान पर स्थापित करके यह बता दिया है कि हमारे लिए मां भारती के लिए समर्पण का भाव रखते हुए देश के प्रति भक्ति भाव के साथ, लोक व्यवहार में जनता की सेवा करने के संस्कार का समाविष्ट करते हुए कार्य करने की अविरल यात्रा का नाम भाजपा है जो 6 अप्रैल 1980 को मुंबई अधिवेशन के साथ प्रथम अध्यक्ष  स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के अध्यक्षीय नेतृत्व में चली आ रही है श्री मोटवानी ने आगे कहा है कि आज केंद्र सहित कई राज्यों में सत्ता पर रहते हुए जन कल्याण लोकहित के कार्यों को आगे बढ़ते हुए देश को विकास की ओर अग्रसर कर विश्व पोर्टल पर अग्रणी स्थान में खड़े करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सोच साकार रूप धारण कर रहा है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button