छत्तीसगढ़

युवा कांग्रेस में नई ऊर्जा: आशीष साहू बने जिला उपाध्यक्ष, संगठन को मिलेगी मजबूती


धमतरी। जिला युवा कांग्रेस कमेटी धमतरी में आशीष साहू को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संगठन में उनकी नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिए गए इस निर्णय को संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
आशीष साहू, पूर्व विधायक लेखराम साहू के सुपुत्र हैं और लंबे समय से कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े हुए हैं। वे विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं, जिससे उन्हें संगठन के कार्यों का अच्छा अनुभव प्राप्त है। उनकी नियुक्ति से युवा कांग्रेस को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि आशीष साहू अपने नवीन दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
राजनीतिक क्षेत्र में उनकी सक्रियता और अनुभव को देखते हुए यह उम्मीद की जा रही है कि वे युवा वर्ग को संगठन से जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button