छत्तीसगढ़

तेंदुकोना में शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा – विधायक ओंकार साहू



धमतरी। धमतरी विधायक ओंकार साहू ने ग्राम पंचायत मथुराडीह के अंतर्गत ग्राम तेंदुकोना में विधायक निधि से स्वीकृत शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने पूजा-अर्चना कर कार्य की शुरुआत की।
विधायक श्री साहू ने कहा कि ग्राम तेंदुकोना में बनने वाला यह शेड ग्रामीणों के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। इससे गांव में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए एक सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।
उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए विधायक निधि का उपयोग प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण अंचलों में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का विस्तार सुनिश्चित किया जा सके।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस जनहितकारी पहल के लिए विधायक श्री साहू के प्रति आभार व्यक्त किया।
उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं नागरिक:
बसंती नेताम (सरपंच), भीमसेन नेताम (सेक्टर अध्यक्ष), कल्याण सिंह, जोहित नेताम, दाऊलाल डहरे, टुमेश्वरी नेताम (उपसरपंच), हरिराम ध्रुव, रामभरोसा ध्रुव, अशोक देवांगन, यशोदा ध्रुव, पिंकेश्वरी नेताम, पार्वती नेताम, देवानंद नेताम, दुलेश्वरी टंडन, रधोराम, शिवनंदन नेताम, रमेश मरकाम, गणेश बंजारे, ओमप्रकाश नेताम, गौतम धृतलहरे, गणपत नेताम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button