छत्तीसगढ़

जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा की अनुशंसा पर विभिन्न स्कूलों में विकास कार्य, शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा मजबूती

जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा की अनुशंसा पर विभिन्न स्कूलों में विकास कार्य, शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा मजबूती

 

नगरी |प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों का संवर्धन: अतिरिक्त कक्ष एवं प्रार्थना शेड निर्माण हेतु राशि स्वीकृत

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के संवर्धन हेतु विभिन्न विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत की गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा की अनुशंसा पर क्षेत्र के कई विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष एवं प्रार्थना शेड निर्माण का कार्य किया जाएगा।

स्वीकृत कार्यों के अंतर्गत—

शासकीय प्राथमिक शाला खरका, ग्राम पंचायत जबर्रा में 02 अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 9.42 लाख रुपये

शासकीय प्राथमिक शाला गाताबाहरा, ग्राम पंचायत खल्लारी में 02 अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 9.42 लाख रुपये

शासकीय प्राथमिक शाला बुड़रा पारा, ग्राम पंचायत खल्लारी में 02 अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 9.42 लाख रुपये

शासकीय प्राथमिक शाला मादागिरी, ग्राम पंचायत करही में 02 अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 9.42 लाख रुपये

शासकीय प्राथमिक शाला अमलीपारा (मु.), ग्राम पंचायत मुकुंदपुर में 02 अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 9.42 लाख रुपये

शासकीय प्राथमिक शाला खमनापारा, ग्राम पंचायत नवागांव (सा.) में 02 अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 9.42 लाख रुपये

शासकीय प्राथमिक शाला सराईटोला (ब), ग्राम पंचायत गुहाननाला में 02 अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 9.42 लाख रुपये

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सराईटोला, ग्राम पंचायत सराईटोला मॉल में प्रार्थना शेड निर्माण हेतु 10 लाख रुपये

इन विकास कार्यों के पूर्ण होने के बाद विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्राप्त होगा। अतिरिक्त कक्षों के निर्माण से कक्षाओं की कमी दूर होगी तथा विद्यार्थियों को पढ़ाई में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button